अगली सरकार में विपक्ष मजबूत होना चाहिए- राकेश टिकैत

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को माघ मेला क्षेत्र में पहुंचे। यूनियन की ओर से परेड मैदान में लगाए गए चिंतन शिविर में जब उनसे पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं तो जवाब में उन्होंने कहा कि सभी बड़े नेताओं को जीतना चाहिए। इशारों-इशारों में फिर आगे कहा की अगली सरकार में विपक्ष मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी का कोई विरोध नहीं है। सभी बड़े नेता जीतें ताकि सरकार भी अच्छी हो और विपक्ष भी मजबूत बने। तीन दिन के चिंतन शिविर पर उन्होंने कहा कि यहां एमएसपी, सरकार की ओर से समझौते में किए गए वादे और लखीमपुर में पर्चा वापस नहीं लेने पर विस्तार से चर्चा होगी। 21 जनवरी को इस सिलसिले में लखीमपुर जा रहा हूं। वहां अधिकारियों से बात करेंगे। अधिकारियों ने वादाखिलाफी की है। 31 तारीख को इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर आंदोलन होगा।

Exit mobile version