आरएनपी ग्रुप ने जयसेल्स वॉरियर्स को हराया

कालीदास स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आरएनपी ग्रुप ने जय सेल्स वॉरियर्स को 12 रन से हराकर कालीदास स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में टॉस जीतकर आरएनपी ग्रुप ने 20 ओवर में 156 रन (अनुज सिंह परिहार 32, अभिषेक सिंह 23, सौरभ सिंह 21, मो. शारिम चार, अमर चौधरी एवं उदय प्रताप सिंह दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में जय सेल्स वॉरियर्स की टीम 19.4 ओवर में 144 रन (शशांक उपाध्याय 61, ताहा अली 24, रजनीश कुमार तीन, श्रेयश सिंह, सौरभ त्रिपाठी एवं ध्रुव प्रताप सिंह दो-दो विकेट) बना लिये। श्रेयस सिंह को मुख्य अतिथि प्रयागराज के आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर अकबर अली एवं टूर्नामेंट के संरक्षक धर्मेंद्र यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता सचिव मनीष यादव ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को स्पोर्ट्स प्वाइंट एवं आरएनपी ग्रुप तथा प्रयाग जिमखाना एवं सदियापुर फ्रेंड्स के बीच मैच खेला जाये।

राहुल-सिद्धार्थ ने सेंट पीटर्स क्लब को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । राहुल राजपाल (121 रन, 104 गेंद, 17 चौके, दो छक्के एवं दो विकेट) और सिद्धार्थ मिश्र (107 नाबाद, 102 गेंद, 10 चौके, पांच छक्के) के शतक से सेंट पीटर्स क्रिकेट क्लब ने भानु प्रताप क्रिकेट क्लब ‘बी’ को 87 रन से हराकर रविशा कॉंटिनेंटल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किये। पराजित टीम के रामनयन यादव के शतकीय प्रयास (110) पर पानी फिर गया।
भानु प्रताप अकादमी झूंसी मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में सेंट पीटर्स क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में दो विकेट पर 289 रन (राहुल राजपाल 121, सिद्धार्थ मिश्र 107 नाबाद, अखिलेश यादव 1/71) बनाकर भानु प्रताप क्रिकेट क्लब ‘बी’ को 33.2 ओवर में 202 रन (रामनयन यादव 110, वैभव मिश्र 26, राहुल मिश्र 25, रोहित राजपाल तीन, राहुल राजपाल दो विकेट) पर समेट दिया।

विद्या भारती क्लब की रोमांचक जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । विद्या भारती क्रिकेट क्लब ने स्पोर्ट्स प्वाइंट को तीन रन से हराकर ठाकुर हरनारायण सिंह मेमोरियल अंडर-25 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में विद्या भारती क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन (जीतेंद्र सिंह 61, देवेंद्र सिंह 33, अजय कुमार 20, ऋषभ भाटिया, आकाश भट्ट एवं सौरभ यादव दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में स्पोर्ट्स प्वाइंट की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन (मो. शाहबाज 53, आकाश भट्ट 33, अंबुज शुक्ल व मोहित सिंह दो-दो विकेट) ही बना सकी। जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Exit mobile version