
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी सदस्य उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश ने अपने निवास में किन्नर/ट्रान्स जेनडर समुदाय की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें अगल बगल के कई ज़िलों से किन्नर/ट्रान्स जेनडर समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को मंच के माध्यम से सभा में रखा । इस सेमिनार/गोष्ठी में विशेष बात यह उभर कर आई कि किन्नर/ट्रान्स जेनडर समुदाय को प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समाज में बहुत बदलाव आने के बाद भी बहुत से लोगों का नज़रिया अभी भी इस समाज के प्रति नहीं बदला है कहीं पुलिस उतपीडन तो कहीं मकान मालिक का उतपीडन तो कहीं पहनावे को लेकर उतपीडन तो जेनडर को लेकर उतपीडन आदि विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई इस सेमिनार/गोष्ठी के प्रमुख वक्ताओं में सलमान बनारस,वीरा आज़मगढ़ रोशनी फ़तेहपुर के साथ साथ इलाहाबाद से पलक करषणा परी नैना,शिवानी,शोभा रही अतं में प्रमुख वक्ता के रूप में महामण्डलेश्वर कौशल्या नंद गिरी (टीना माँ) ने यथाशीघ्र समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करने व समाज की समस्याओं को उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार की बैठक में उठाने व उनके निराकरण करने का आश्वासन समस्त किन्नर/ट्रान्स जेनडर समुदाय को दिया ।संचालन रोहित काली ने किया।