कुंभ नगरी प्रयाग की बदहाली पर 11 दिवसीय प्रदर्शनी, 11 सितम्बर से

कुंभ नगरी प्रयाग की बदहाली पर 11 दिवसीय प्रदर्शनी 11 सितम्बर से सीमैट में लगेगी। किन्नर अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी  महराज इसका शुभारंभ करेंगे

ईलाहाबाद। कुंभ नगरी तीर्थराज प्रयाग, इलाहाबाद की बदहाली पर 11 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी सीमैट के सभागार में लगने जा रही है जिसका शीर्षक- आवाम पस्त, हुक्मरान मस्त है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में कुंभ मेला (अर्द्धकुंभ) मेला-2019 की तैयारियों के पहले शहर की बदहाली और सरकारी विभागों द्वारा किये जा रहे बेहद घटिया स्तर के विकास कार्यो से जुडी 500 से अधिक तस्वीरें लगेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी जी महराज करेंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व अपर आयुक्त एवं वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णचन्द्रा करेगे। प्रदर्शनी के संयोजक / वरिष्ठ छायाकार अनुराग शुक्ला का कहना है कि पिछले 50 वर्षो में शहर की इतनी बदहाल एवं भयावह तस्वीर नही देखी थी। 90 फीसदी सडकें चलने लायक नही थी वह खुदी पडी थी जो सडक चलने लायक थी उस पर पानी भरा हुआ था। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गो और महिलाओं को हुआ। शहर में एक डिप्टी सीएम सहित चार कैबिनेट मंत्री, दो दर्जन से ज्यादा सांसद / विधायक और कई दर्जन अधिकारी थे लेकिन शहर को बदहाली से बचाने के लिये किसी ने कोई प्रयास नही किया। जबकि यही सरकारी तंत्र विश्व स्तरीय कुंभ(अर्द्धकुंभ)-2019 का आयोजन 15 जनवरी से संगम की रेती पर कराने जा रहा है।

प्रदर्शनी में बदहाल सडक, सडकों पर जमा पानी, क्षतिग्रस्त सडक, धंसी और फंसी गाडियां, डूबे हुए और पानी भरे हुए मकान/दुकान, निरंजन डाट पुल के नीचे कमरभर पानी में किसी तरह से निकलते हुए लोग, खुदाई से गिरे पेड और दबी हुई गाडिया, सडकों पर बने बेतरतीब डिवायडर से भरा पानी, चोक नाले-नालियो से बहता हुआ पानी, जोरदार बारिश में भीगते हुए महिलाएं अपनी रोजी रोटी बचा रही है सहित अन्य बदहाली के फोटोग्राफ्स लगेगे। प्रदर्शनी का समापन 22 सितम्बर को अपराह्न तीन बजे शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महराज, चरखी दादरी हरियाणा आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज और मा कामाख्या संस्थान नैनी के स्वामी संकर्षण जी महराज करेगे।

Exit mobile version