
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला में मुसीबतों का डेरा हो गया है। हालत यह है कि मेला शुरू होने पर भी संगम क्षेत्र में तमाम कल्पवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कुछ शिविरों में न तो पानी का प्रबंध है और ही बिजली का। गंगा स्नान के बाद कल्पवासियोंग को भजन तथा कीर्तन में समय बिताना चाहिए लेकिन वह अभी बिजली विभाग और नलकूप विभाग के चक्कर काट रहे हैं। मेले के सेक्टर चार और पांच में कई स्थानों पर चकर्ड प्लेट भी नहीं डाली गई है। कीचड़ और दलदली जमीन के कारण यहां पर पैदल चलना भी कठिन है। यह लोग रविवार को कल्पवास करने आए। बताया कि हमेशा कल्पवास के पहले बिजली, पानी और सड़क का इंतजाम रहता था। लेकिन इस बार शिविर के कुछ स्थानों पर ही पानी की पाइप लाइन लगाई गई है। बिजली का भी इंतजाम ठीक नहीं है। जहां शिविर लगाने को मिला है वहां पर दलदल है। मेला के दौरान बड़ी संख्या में लोग शिविर में आते हैं । इसी तरह से अव्यवस्था रहेगी तो कैसे लोग भजन कीर्तन करेंगे समझ से परे है।