भाजपा ने शक्ति केंद्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन किया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन प्रयागराज महानगर के सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजकों द्वारा 30 शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आयोजित किए गए। मुट्ठीगंज मंडल द्वारा निर्धारित गंगाराम व्यायामशाला में आयोजित पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में बताया कि महानगर प्रयागराज द्वारा निर्धारित वक्ताओं ने शक्ति केंद्रों में उपस्थित पन्ना प्रमुखों को उनके द्वारा निर्धारित कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपने पन्ने पर रहने वाले सभी मतदाता बंधुओं से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित करने का कार्य लगातार जारी रखना होगा। पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रमोद जायसवाल, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, अजय अग्रहरि, परमानंद वर्मा, आशीष जायसवाल, सत्या जायसवाल, लव कुश केसरवानी, आलोक वैश्य, विवेक त्रिपाठी, सुनील केसरवानी, रवि केसरवानी, दीपक केसरवानी एवं मंडल के सभी अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।

Exit mobile version