प्रजापिता ब्रह्मा की 53 वी पुन्य तिथी स्म्रिती विश्व शान्ति दिवस के रूप में मनाया गया

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत देश की गौरवशाली संस्कृति एव मानवीय मूल्यों को नारी शक्ति द्वारा आध्यात्मिक क्रान्ति मे परिवर्तित करने वाली विश्वव्यापी संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की 53 वी पुण्यतिथि स्म्रिती दिवस स्थानीय सेवा केन्द्र दारागंज मे विश्व शान्ति दिवस के रूप में बडी धूमधाम से ब्रम्हा कुमारी संगीता जी के देख रेख में मनाया गया ईसमे आजादी के अमृत महोत्सव से स्वणिर्म भारत की ओर थीम पर आधारित शान्ति के लिए योग का आयोजन किया गया जिसमें 75 से अधिक ब्र्म्हाकुमारी राज योगी भाई बहनों की सहभागिता रही योग द्वारा सभी ने आत्मिक स्वरूप मे स्थित हो परमात्मा पिता से सम्बन्ध जोड़ विश्व की समस्त आत्माओं एवं प्रकृति को योग के शक्तिशाली प्रकम्पन प्रदान किये तत्पश्चात प्रजापिता ब्र्म्हाबाबा के चित्र पर अपनी-अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी ने ब्र्म्हा भोजन प्रसाद ग्रहण किया जिसमें प्रमुख रूप से बी के दीदी संगीता प्रमोद ओम भाई डा0 गिरिजा डा0 आदित्य एस डी ओ मगन वेद प्रकाश के अलावा अनेको गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version