
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शाम 5 बजे सिविल लाइंस व्यापार मंडल द्वारा प्रयागराज में भीषण ठंड को देखते हुए राहगीरों एवं जरूरतमंदों के लिये सुभाष चौराहा, खरबन्दा चौराहा एवं सिविल लाइंस बस स्टैण्ड पर कुछ दिनों के लिये ‘अलाव ‘ की व्यवस्था की जा रही है। सर्वप्रथम सिविल लाइंस चौराहे पर अलाव का प्रारम्भ हुआ इस अवसर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि इससे जरूरतमंदों एवं राहगीरों को भीषण ठंड में राहत मिलेगी। महामंत्री शिवशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राहगीरों एवं जरूरतमंदों को ही नहीं बल्कि रात्रि में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को भी इससे सहूलियत होगी। सिविल लाइंस चौराहे पर तैनात चौकी इंचार्ज अभय एवं पुलिस कर्मियों ने सिविल लाइंस व्यापार मंडल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सिविल लाइंस बस स्टैण्ड पर अलाव का शुभारंभ रीजनल मैनेजर टी.के. विशेन की उपस्थिति में हुआ इस अवसर आर.एम. टी.के. विशेन ने सिविल लाइंस व्यापार मण्डल का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अलाव से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अंत में खरबंदा मार्वेट नवाब यूसुफ रोड पर भी अलाव जलवाया गया। इस अवसर पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महामंत्री शिव शंकर सिंह, संरक्षक रणवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अरोरा, हर्षित अग्रवाल, रितेश सिंह, शशांक जैन, अमित सिंह बबलू, विशाल कनौजिया, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह, विभू सिंह, सुशील कुमार सभासद एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।