देशभक्ति गीतों से सजी ‘सात का शगुन’ की शाम

इलाहाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद में आयोजित देश भक्ति कार्यक्रम ‘सात का शगुन’ में मंझे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति
दीं।

शहीदों और जवानों के नाम रही इस शाम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए जिसमें ‘ए मेरे वतन के लोगों’, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’, और ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ जैसे देशभक्ति गीतों ने समां बांध दिया।

इनर व्हील क्लब ऑफ़ इलाहाबाद की टीम ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। मुख्य अतिथि शहर की महापौर अभिलाषा
गुप्ता नंदी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समारोह का आयोजन निवेश मित्तल और अम्बरीष सिंह ने किया। अनुपम सिंह  ने अतिथियों का स्वागत तथा उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी एक्साइज पूनम
मिश्र, डॉ. बीके कश्यप, गजेश श्रीवास्तव, शशि लता, विजय मित्तल, सुषमा मित्तल ने अपनी गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

Exit mobile version