दक्षिण भारतीय ढोल ताशे के साथ निकला गणेश भगवान की शोभा यात्रा

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश नवयुवक संघ द्वारा बादशाही मंडी से एक शोभायात्रा निकाली गई । सर्वप्रथम प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने गणेश जी की आरती उतारी और अपने परिवार के लिए प्रार्थना की प्रार्थना में महापौर ने अपने शत्रुओं से परिवार की रक्षा की प्रार्थना की और आशीर्वाद प्राप्त कियाl

इसके उपरांत शोभा यात्रा प्रारंभ हो गई इस शोभायात्रा में दर्जनभर डीजे बाहर से आए हुए ढोल ताशे के कलाकारों ने भक्तजनों को लुभाते रहे भक्तजन जगह-जगह गणेश जी से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे शोभायात्रा जॉनसन गंज हीवेट रोड चंद्रलोक कोठा परचा बहादुर गंज बतासा मंडी लोकनाथ चौक होते हुए बादशाही मंडी में भक्तजनों के दर्शन के लिए रखा गयाl
शोभायात्रा के साथ पंडित अविनाश शुक्ला अनूप वर्मा सुशांत केसरवानी रमेश केसरवानी राजू कृष्णा श्रीवास्तव पंडित ओंकार नाथ त्रिपाठी गणेश केसरवानी गौरी शंकर मुसाब खान दर्जनों पार्षद व, भक्तजन साथ चल रहे थे।

Exit mobile version