मौसम की बेरूखी ने किसानों को रूलाया

गेंहू छोड़-मटर-मसूर की फसल को हो सकता भारी नुकसान

गलन भरी सर्दी से कंपकपाते रहे लोग-आग ने दिया सहारा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मौसम की बेरूखी तथा लुका छिपी के खेल ने किसानों सहित आम लोगों को परेशानी खडी़ कर दी है। कल से निकली धूप के बाद शनिवार को रात सुबह से ही मौसम बदल गया और हल्की बारिश होने लगी। जिसके साथ सर्दी तो बढी़ ही है। गलन के चलते लोग दिन भर बेहाल रहे। वहीं पर बारिश से खेतों में खडी़ ही मटर की फसल सबसे अधिक प्रभावित दिखाई दे रही है। फल-फूल कर खडी़ मटर की फली तुडा़ई का काम ठप हो गया है। इस बारिश का लाभ सिर्फ गेंहू की फसल में दिखाई दे रहा है। अन्य फसल बोने वाले किसान फसलों की दुर्दशा पर आंसू वहा रहे है। इस वर्ष किसानों पर प्रकृति का सितम कम होने का नाम नही ले रहा है। हर रोज बदल रहे मौसम से लोगों को बेचैनी सी होने लगी है। हालात यह है कि जनवरी माह के दूसरे पखवाडे़ में भी मौसम का बुरा हाल है। शनिवार को अचानक आये मौसम बदलाव के कारण लोगों को सर्दी व गलन का तो सामना करना ही पडा़ है साथ में तेज हवाओं को भी व हल्की बारिश होने से सभी लोगों का बुरा हाल हो गया है। दिन भर बादल छाने के साथ-साथ बारिश के कारण लोग घरों में ही दुवके रहे। बाजार भी बारिश के कारण देर से खुले तथा जल्द बन्द हो गये। जनपद में सर्दी सितम ढा रही है। सर्द हवाओं के चलने के कारण आम आदमी सर्दी से कांपता दिखाई दिया। शाम को सात बजे तक अधिकतम दुकानें बन्द हो गयी। बाजारों में बच्चों तथा बुजुर्गाें की संख्या कम दिखाई दे रही है। लोग मजबूरी में ही बाहर निकल रहे है। रूक रूक कर हो रही बारिश को लेकर किसान चिंतित दिखाई दे रहे है। हालत यह है कि बारिश से मटर, मसूर, चना की फसलों को अधिक नुकसान होने की सम्भावना है। जिसकों लेकर किसान मायूस दिख रहे है।

Exit mobile version