
गंगा के पानी को रोकने के लिए अभी बालू की बोरियां लगाई जा रही है
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कई दिन से लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर अब कम होने लगा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में आठ सेमी कम हुआ है। लेकिन इससे माघ मेला में गंगा किनारे शिविरों को तत्काल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। फाफामऊ में जलस्तर कम हो रहा लेकिन संगम क्षेत्र में गंगा स्थिर हैं। कानपुर बैराज से शुक्रवार रात में फिर 21 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा अधिक पानी ही मेले के लिए मुसीबत बना है। दूसरी ओर यमुना का जलस्तर भी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे (शनिवार सुबह आठ बजे तक) में यमुना का जलस्तर दो सेमी बढ़ा। सिंचाई विभाग गंगा के पानी को रोकने के लिए अभी बालू की बोरियां लगा रहा था। अब संगम नोज पर यमुना से बचाव के लिए बालू की बोरियां लगाई जा रही हैं।
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल पत्नी सहित मां गंगा का किया आरती व पूजन । (छाया अनुराग शुक्ला )