भव्यता के साथ निकाली गई स्वामी रामानंदाचार्य की जयंती की शोभायात्रा

शोभा यात्रा का जगह जगह पर हुआ स्वागत अभिनंदन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ।माघ मेला क्षेत्र के खाकचौक से स्वामी रामानंदाचार्य की शोभायात्रा सोमवार को धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा खाकचौक से शुरू होकर रामानंदाचार्य मार्ग अ और ब के रास्ते गंगापार पूरे मेला क्षेत्र में गई। संत यहां से पुल नंबर एक से संगम गए, जहां गंगा पूजन किया गया। यात्रा फिर अक्षयवट मार्ग से बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। नगर देवता के दर्शन किए, फिर यात्रा मेला क्षेत्र के तमाम रास्तों से होकर वापस खाकचौक में समाप्त हुई। इस दौरान दोनों धड़ों के संत शामिल हुए। पूर्व के वर्षों में दो अलग-अलग संत समूहों द्वारा दो शोभायात्रा निकाली जाती थी। शोभायात्रा श्री विजय रामदास भक्त माल से हुई । शोभायात्रा त्यागी भक्तमाल बड़ा अखाड़ा महंत राघव दास जी के यहां पूर्ण हुई। इस पुनीत अवसर पर समस्त खाक चौक में सनातन धर्म प्रेमी रामानंदी वैष्णो संप्रदाय के साधुओं में खुशी की लहर रही। खाक चौक व्यवस्था समिति ने कोरोना महामारी का ध्यान रखते हुए शोभायात्रा निकालने का समुचित प्रबंध किया था। शोभायात्रा में खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सीताराम दास, महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, महामंडलेश्वर माधव दास उर्फ हिटलर बाबा ,महंत राघव दास महामंडलेश्वर विजय राम दास जी महामंडलेश्वर कल्याणीकुट्टी कोहलू धाम सहित आशीष जी महाराज गोपाल दास जी महाराज राम जानकी दास जी महाराज सहित महा मंडलेश्वर मंडलेश्वर आदि प्रमुख संत शामिल रहे।

Exit mobile version