शास्त्री पुल का बेयरिंग खिसकने की वजह से स्लैब बेस में आयी दरार

पुल पर आवागमन रोकने से लगी वाहनों की लंबी कतार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । वाराणसी को जोड़ने वाले पुराने शास्त्री पुल का समुचित रखरखाव न होने से उसकी हालत लगातार खस्ताहाल हो रही है। सोमवार को पुल के 18 नंबर खंभे की बेयरिंग खिसकने की वजह से स्लैब बेस में दरार आ गई। इसके चलते पुल पर आवागमन रोक दिया गया। वाहनों की लंबी कतार लगने से भीषण जाम लग गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार पुल के स्लैब बेस में सोमवार सुबह दरार आ गई। शहर से झूंसी जाने की तरफ वाले रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। दोपहर तक कार्य पूरा करके आवागमन फिर से चालू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version