
भाजपा महिला मोर्चा में शुरू किया चुनावी प्रचार अभियान
अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार )।भाजपा महानगर महिला मोर्चा में अपने चुनावी प्रचार अभियान की विधिवत शुरुवात की। स्टेट बैक चैराहे पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा गौड ने किया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी में इस अभियान की शुरुवात की थी। भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव प्रचार अभियान के तहत हाथों पर तख्तियां व पार्टी का ध्वज लेकर जनता को सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों के विषय में जानकारी दी।
महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आशा गौड़ ने बताया कि केन्द्र प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह से आम जनता का समर्थन चुनाव में भाजपा को मिल रहा है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ सबसे बड़ा संगठनात्मक ढांचा भाजपा का है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इस कार्य में सबका प्रयास भी समाहित है। इस अवसर पर स्मृता तिवारी, अर्चना तिवारी, अंजना सिंह, राधा अग्रवाल, किरन पाल, राजेश्वरी तिवारी, नीता शर्मा मौजूद रही।