राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाते मण्डलायुक्त नवदीप रिनवा

मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को करना है मजबूत

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार )।मंगवार को मण्डल मुख्यालय व जनपद मुख्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। मण्डलायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में मण्डलायुक्त नवदीप रिनवा की अध्यक्षता में मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 में हुई थी उसके स्थापना दिवस को मतदाता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय वर्ष 2011 में लिया गया। तब से यह दिवस का आयोजन हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य मताधिकार के बारे में जानकारी देना तथा 18 वर्ष के ऊपर के देश के सभी नागरिकों को मताधिकार हेतु प्रेरित करना है। मण्डलायुक्त द्वारा इस अवसर पर सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए शपथ भी दिलायी गयी तथा कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में हमें अपने विवेक से मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत करना है तथा अपने कर्तव्य को निभाना है। उक्त अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन शिवपूजन, अपर आयुक्त न्यायिक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, उप निदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह, उप निदेशक अल्प एवं संख्या, आयुक्त कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अन्य कर्मचारी एवं सहायक गण, अधिवक्ता गण तथा विशेष कार्याधिकारी ए0के0 साहू तथा विशेष सहायकसच्चिदानन्द सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version