सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर बसपा नेता ने एफआईआर दर्ज करने को दिया प्रत्यावेदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी, वरिष्ठ समाजसेवी तथा बसपा की रीतियों, नीतियों का सतत प्रचार करते रहे चले आ रहे उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज गौतम का बहुजन समाज पार्टी के अन्दर ही पार्टी विरोधी छिपे तत्व पार्टी हमदर्द का चोंगा पहनकर पार्टी विरोधी अभियान में तल्लीन रहने वाले तत्वों के विरुद्ध 07 जनवरी 2022 को गौतम द्वारा पार्टी हित में दिये गये बयानात का मोबाइल से बिना श्री गौतम की अनुमति के बातचीत रिकार्ड करके सोशल मीडिया पर गौतम की छवि धूमिल करने की नियत से अर्थ का अनर्थ निकालकर तथा तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया (व्हाट्सअप व फेसबुक) पर वायरल किये जाने के कारण अधिवक्ता रामबृज गौतम की तथा पार्टी की प्रतिष्ठा व छवि धूमिल हुई और जनता में दोनों की शाख गिरी। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कानूनी कार्यवाही करने की मांग बसपा के पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज गौतम ने पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सतीश चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच व प्रभारी निरीक्षक दारागंज से प्रार्थना पत्र देकर मांग की है। मीडिया सेल और क्राइम ब्रान्च के सम्बंधित अधिकारियों ने विपक्षीगण का यूआरएल नम्बर निकाल कर जांचोपरांत एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

Exit mobile version