राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म- महंत जगतार मुनि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। व्यापार मंडल के द्वारा मुट्ठीगंज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि हर भारतीयों का सबसे बड़ा धर्म अगर कोई है तो वह है राष्ट्र धर्म और इस का पवित्र ग्रंथ है हमारा संविधान जिसने हर भारतीयों को मौलिक अधिकार दिए जिसके कारण हम सभी स्वतंत्र रूप से जीवन जी रहे हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है। राष्ट्र देश और समाज के प्रति सच्ची सेवा और उसकी सुरक्षा करना। इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महंत जगतार मुनि ने कहा कि सच्चा संत और योगी वही है । जो राष्ट्र और समाज के लिए उपयोगी है और अपने देश की एकता अखंडता कि जो विशेषता है उसे बनाए रखें। कार्यक्रम का संचालन संतोष अग्रहरी ने किया एवं संयोजक सुशील चंद्र बच्चा महाजन रहे। इस अवसर पर हटिया चौकी इंचार्ज राज कमल यादव, प्यारे लाल जायसवाल जावेद कुरैशी, अजय अग्रहरि नीरज केसरवानी अभिलाष केसरवानी राम चंद्र केसरवानी समाजसेवी हसमत उल्ला खान सहित सैकड़ों मुट्ठीगंज के व्यापारी उपस्थित रहे

Exit mobile version