
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तेलियरगंज त्रिकोना पार्क में वंचित मेधावी बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम स्वदेश सेवा संस्थान टीम द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजाराम यादव (पूर्व कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय) व विशिष्ट अतिथि के रुप मे डॉ रफ़ाक़ अहमद (असिस्टेंट प्रोफेसर) , शिव भूषण मिश्रा ,अम्माद हसन जी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफल हुआ। डॉ राजाराम यादव जी ने बच्चों संस्कृत का श्लोक कर बड़ो को सम्मान और बुजुर्गों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा सभी मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया तथा स्वदेश सेवा संस्थान में कई नये युवाओ द्वारा सदस्यता लेकर मलिन वस्तियों में निःशुल्क शिक्षा के पुनीत कार्य मे अपना सहयोग करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में देव, सौरभ, अंकिता, शुभम, मनीष, तुषार, अनमोल, सूरज, योगेश, शिवम, लक्ष्य, अंजली, कार्तिके, पंकज, वैष्णवी, प्रज्ञा, सचिन, प्रतीक आदि कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।