
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार शाम को प्रयागराज जिले के करछना विधानसभा क्षेत्र से अरविंद शुक्ला उर्फ भामे शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया। बसपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल भंवरा ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार 260 करछना विधानसभा के लिए अरविंद शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। करछना विधानसभा क्षेत्र से सपा ने पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण सिंह पर भरोसा जताया है। जबकि भाजपा और कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।