
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रातः 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आईडीए प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ आलोक त्रिपाठी ने झंडा फहराया।अध्यक्ष डॉ आलोक त्रिपाठी ने आए हुए चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अखंडता और एकता को कायम रखते हुए हर देशवासी को देश के विकास में सहयोग देना चाहिए। हम चिकित्सक गण यदि पूरी इमानदारी से मरीजों की सेवा में जुटे हैं तो यह भी हमारी देश के प्रति निष्ठा का संकेत है।सचिव मनोज मिश्रा ने कहां की हम जिस भी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं हमें ईमानदारी एवं कर्मठता का परिचय देना होगा तभी हम सच्चे अर्थों में भारत वासी कहलाने के हकदार हैं ।ओमीक्रौन वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सचिव डॉ सचिन प्रकाश ने दंत चिकित्सकों को सचेत रहकर सभी बचाव के उपायों एवं प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अपनी सेवाएं प्रदान करने का सुझाव दिया।इस अवसर पर संयोजक डॉ आशुतोष चौधरी ने आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सबसे वोट अवश्य डालने की अपील की। इस उपलक्ष्य पर धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा फायर स्टेशन सिविल लाइन प्रयागराज द्वारा वर्ष 2021 में विभिन्न अग्निकांडो पर वीरता पूर्वक किए गए कार्यों के लिए प्रेसिडेंट डा ० आलोक त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। झंडारोहण कार्यक्रम में इलाहाबाद डेंटल एसोसिएशन के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे जिनमें से प्रमुख हैं- आईडीए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अमरजीत गुलेरी, प्रदेश सचिव डॉ सचिन प्रकाश, पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रदीप अग्रवाल, डॉ अमित शुक्ला ,डॉ विनोद कुमार , डॉ आशुतोष सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ संदीप शुक्ला,डॉ विवेक जयसवाल,डॉ सौरभ श्रीवास्तव ,डॉ अरुणेश मिश्रा, डॉ ए पी सिंह, डॉ विवेक शुक्ला, डॉ जेपी वर्मा , डॉ अनुराग पांडेय, डॉ अमरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।