
(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) )। लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस यूपी चुनाव में भी संघठन को मजबूती देने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रही है। यूपी कांग्रेस की ओर से जिला प्रवक्ता चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई थी। जिसमें जिला शहर के कुल 110 आवेदकों की लिखित परीक्षा व साक्षात्कार कराकर अभिलेख संरक्षित किया। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रयागराज कांग्रेस का जिला प्रवक्ता हसीब अहमद को नियुक्त किया। वहीं कोऑर्डिनेटर अनिल पाण्डेय को बनाया। हसीब अहमद ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेताओं का आभार जताया। बधाई देने वालो में जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, प्रदीप मिश्रा अंशुमन, मुकुन्द तिवारी, विवेकानंद पाठक, मनोज पासी, विवेक पाण्डेय, राकेश पटेल, मो०हसीन, दिवाकर भारतीय, तलत अज़ीम, गौरव पाण्डेय,अंजुम नाज, नफीस कुरैशी, दीपचंद्र शर्मा, दरख्शा कुरैशी, शुभम शुक्ला, सौरभ चौधरी, रिंकू तिवारी समेत आदि लोग शामिल रहे।