माघ मेला प्रशासन द्वारा प्राचीन पावन परंपरा का उलंघन

माघ मेला प्रशासन ने दंडी स्वामी नगर मे रामानुज संप्रदाय के संतों के शिविर को जगह दिया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला मे प्रत्येक वर्ष चार नगर माघ मेला प्रशासन द्वारा बसाये जाते हैं। सब से पहिले माघ मेला मे दंडी स्वामी नगर बसाया जाता है। और सब से पहिले मछली बंदर मठ के शिविर के लिए आवंटित की जाती है। आज तक कभी भी दंडी स्वामी नगर में किसी अन्य संप्रदाय के संत को शिविर के लिए स्थान नही दिया जाता था। लेकिन इस बार माघ मेला प्रशासन ने दंडी स्वामी नगर मे रामानुज संप्रदाय के संतों के शिविर को जगह दे कर माघ मेला प्रशासन ने प्राचीन पावन परंपरा का उलंघन किया है। इससे दंडी सन्यासियों प्रबंधन समिति मे आक्रोश है। दंडी स्वामियों का कथन है कि किसी अन्य संप्रदाय के संतों को शिविर के लिए जगह दे कर माघ मेला प्रशासन ने दंडी स्वामियों का अपमान किया है। महेंद्र ब्रह्मचारी स्वरूप ने कहा यदि माघ मेला प्रशासन अपने इस कुकृत्य के लिए क्षमा नही मांगता तो दंडी सन्यासी आंदोलित हो सकते हैं।

Exit mobile version