शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती के सानिध्य एवम् श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संतो ने पंचकोशी यात्रा का किया समापन
Anurag shukla
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज के सानिध्य एवम् श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के महामन्त्री श्रीमहन्त स्वामी हरि गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में प्रयागराज पंचकोशी परिक्रमा के दूसरे दिन की यात्रा आज त्रिवेणी संगम के जल के आचमन से प्रारम्भ हुई |यात्रा पहले पड़ाव ककरा कोटवाँ स्थित श्री दुर्वासा ऋषि के आश्रम पहुँची, जहाँ पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने तथा सभी पूज्य सन्तों ने भगवान शिव का षोडशोपचार पूजन-अर्चन किया | तत्पश्चात् पड़िला स्थित शिव मन्दिर, प्रयागराज स्थित नाग वासुकी मन्दिर, जंगम बाड़ी,माता अलोप शंकरी तथा भगवान वेणी माधव मन्दिर में पूजन-अर्चन के पश्चात् यात्रा का दूसरे दिन का समापन हुआ | इस पावन अवसर पर वेणी माधव के महन्त महामण्डलेश्वर साध्वी वैभव गिरि जी महाराज ,अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद, अन्तर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहन्त महेश पुरी जी महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहन्त शैलेन्द्र गिरि जी महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय सचिव श्रीमहन्त मोहन भारती जी महाराज ,निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहन्त ओमकार गिरि जी महाराज, सचिव श्रीमहन्त राधे गिरि जी महाराज, नया उदासीन अखाड़े के जटार मुनी जी महाराज ,मंत्री श्रीमहन्त राम गिरि जी महाराज,मंत्री चेतन पुरी प्रयागराज,महन्त आनन्ददेव गिरि जी कल्याण मुम्बई ,श्रीमहन्त आनन्द पुरी जी,आवाहन अखाड़,अग्नि अखाड़ा के अखाड़ा परिषद के सन्तों की भी उपस्थिति रही व अन्य सन्तों की उपस्थिति में लक्ष्मीकान्त मिश्रा , मुन्नीलाल पाण्डेय ,चण्डिका प्रसाद त्रिपाठी , मेला प्रशासन, पुलिस प्रसासन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी पूजन में भाग लिया , सम्पूर्ण यात्रा में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा ।