बजरंग दल काशी प्रांत कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय सम्मेलन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बजरंग दल काशी प्रांत कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय सम्मेलन आज परेड ग्राउंड माघ मेला शिविर में प्रारंभ हुआ जिसमें 20 जिलों से 320 पदाधिकारी शामिल हुए यह कार्यक्रम कल तक चलेगा आज उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज ने कहा कि बजरंग दल की स्थापना श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के समय 1984 मे राम जानकी रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए पूज्य संतों द्वारा हुई जिसका उद्देश्य हिंदू समाज के मान बिंदुओं एवं स्वाभिमान की रक्षा करना है हिंदू जीवन मूल्यों की रक्षा, मां भारती के लिए हमें निरंतर कार्य करना चाहिए बजरंग दल समाज में सेवा, सुरक्षा, संस्कार की भावना पैदा करें इसके लिए हमें प्रयासरत रहना चाहिए बजरंग दल श्री राम जन्मभूमि आंदोलन, अमरनाथ यात्रा, राम सेतु रक्षा जैसे विषयों पर आगे आया है हमें बजरंग दल की शक्ति बढ़ाकर धर्मांतरण और लव जिहाद पर पूर्ण रोक लगानी है कार्यक्रम में प्रमुख रूप प्रांत पालक महेश, प्रांत संयोजक सत्य प्रताप,मुकेश रावत,देवानंद,अविनाश, विपिन गुप्ता,अभिषेक पाठक, अमित सिंह,विवेक जायसवाल,दुर्गेश शुक्ला,पवन,शुभम आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version