महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र की स्थापना- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 72 में पुण्यतिथि पर भाजपा महानगर कीडगंज कार्यालय में भाजपाइयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को दी श्रद्धांजलि । श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र की स्थापना की और ब्रिटिश हुकूमत की सत्ता को भारत से उखाड़ फेंका और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज महानगर के सभी 1297 बूथों पर महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महात्मा गांधी जी की तस्वीर के सामने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा सचिन मिश्रा सुभाष वैश्य मुकेश लारा कुलदीप गोस्वामी प्यारेलाल जायसवाल श्रीकांत केसरवानी आदि रहे।

Exit mobile version