केशव प्रसाद मौर्य का प्रचार करने गए सुरेंद्र चौधरी को ग्रामीणों के आक्रोश का करना पड़ा सामना

ग्रामीणों ने घेर लिया और केशव मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे

कौशाम्बी (अनुराग दर्शन समाचार )। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रचार करने गए विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। सुरेंद्र चौधरी अपने समर्थकों के साथ सिराथू विधानसभा क्षेत्र के गांवों में प्रचार करने के लिए गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनको घेर लिया और केशव मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके चलते स्थिति बेकाबू हो गई।सुरेंद्र चौधरी के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि सुरेंद्र चौधरी को ग्रामीण गांव में घुसने से रोक रहे हैं।

Exit mobile version