बर्गर के बहाने मासूम बहनों से रेप करने वाला युवक गिरफ्तार

इलाहाबाद। यूपी के बुलंदशहर में दो मासूम बहनों को बर्गर खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर रेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पीड़ित मासूम बच्चियों ने की है. पुलिस ने आरोपी की बाइक व खून से सने कपड़े बरामद कर युवक को जेल भेज दिया है. आरोपी युवक मोबाइल फोन में गाने व फिल्में आदि डाउनलोड करने का काम करता है.

पुलिस की गिरफ्त में आए शख्स का नाम लवली उर्फ नवल किशोर है. आरोप है कि इसी ने मंगलवार की शाम को अगौता थाना क्षेत्र में दो मासूम बहनों को बर्गर खिलाने के बहाने बाइक से खेत में ले जाकर रेप किया.

दरअसल मंगलवार को अगौता थाना क्षेत्र में 7 व 6 साल की ये दो मासूम बहनें अपने घर के बहार खेल रही थीं. इस दौरान बाइक सवार एक युवक आया और दो मासूम बहनों को पहले 10 रूपये का नोट दिया और फिर बर्गर खिलाने के बहाने बाइक से ले जाकर खेत में बारी-बारी से बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला.

पुलिस के अनुसार पीड़ित मासूम बहनों से आरोपी का हुलिया पूछा और लवली को गिरफ्तार कर जैसे ही सख्ती से पूछताछ की, तो लवली ने मासूम बहनों से रेप की बात पुलिस से कबूल ली. एसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि आरोपी के वारदात के दौरान खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद किये हैं. बरामद कपड़ों को फॉरेंसिंक टेस्ट के लिए भेजा गया है.

Exit mobile version