
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी महानगर के द्वारा विधानसभा वार शहर दक्षिणी, पश्चिमी , एवं उत्तरी के पदाधिकारियों की बैठक हनुमान वाटिका सुलेम सराय ,भाजपा कार्यालय सिविल लाइन एवं कीडगंज में आयोजित की गई बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य हर बूथ पर कमल खिलाना है इसलिए हम सभी अपने लक्ष्य को साधने के लिए न छूटे कोई घर न छूटे कोई वोटर इस उद्देश्य के साथ हर घर तीन बार संपर्क करना है और पार्टी के द्वारा आए हुए कार्यक्रमों में त्रिदेव की बैठक, पन्ना प्रमुखों की बैठक ,वर्चुअल सभा रैली, शक्ति केंद्रों की छोटी बैठक, एलईडी वैन के द्वारा प्रचार, नए मतदाता से संपर्क बूथ विजय अभियान के अंतर्गत मतदाता पर्ची का वितरण आदि सभी कार्यक्रम को सफल बनाना है।