कार व आटो की आमने-सामने हुई भिड़न्त में चालक की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा गांव में सोमवार दोपहर आटो एवं कार की टक्कर से आटो चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

शंकरगढ़ थाना के सेमरा गांव निवासी लवलेश विश्वकर्मा (25) पुत्र हेतलाल विश्वकर्मा एक पुत्र और पत्नी अनीता का भरण-पोषण करने के लिए आटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की सुबह वह प्रतिदिन की भांति आटो लेकर घर से निकला। रास्ते में बारा के लोहगरा गांव के पास आटो व कार में भिड़न्त हो गई। हादसे में आटो चला रहे लवलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और हादसे की सूचना परिवार को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।

Exit mobile version