Latest

नगर विकास के विशेष सचिव ने अस्पताल तथा धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार )। शासन के नगर विकास के विशेष सचिव के औचक निरीक्षण को लेकर सोमवार को यहां प्रशासनिक क्षेत्र मे अफरातफरी का माहौल दिखा। प्रदेश के विशेष सचिव अमित कुमार ने स्थानीय सीएचसी, धान क्रय केन्द्रों व गोै-शाला मे औचक निरीक्षण किया। वहीं स्थानीय ब्लाक सभागार मे कोविड-19 तथा अन्य शासकीय बिंदुओं को लेकर समीक्षा बैठक की। विशेष सचिव ने स्थानीय सीएचसी मे वार्डो का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं सीएचसी परिसर मे इण्टरलाकिंग व कोविड तथा प्रकाश व्यवस्था के मद मे खर्च हुई धनराशि की भी हकीकत खंगाली। इसके बाद विशेष सचिव ने लक्ष्मणपुर के धान क्रय केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। धान क्रय केन्द्रों पर विशेष सचिव ने किसानों की खरीद के बाबत अभिलेखों का परीक्षण किया। वहीं तिना चितरी स्थित क्रय केन्द्र पर मिले किसानों से खरीद के बाबत परेशानियों को लेकर भी पूछताछ की। विशेष सचिव ने क्रय केन्द्र प्रभारी को धान खरीद मे पारदर्शिता बरते जाने के कडे निर्देश दिये। इसके बाद विशेष सचिव ने देवली गांव मे गोशाला का भी औचक निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने स्थानीय ब्लाक सभागार मे कोविड-19 तथा अन्य शासकीय बिंदुओं पर बैठक करते हुए समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान मौजूद एसडीएम लालगंज ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ने विशेष सचिव को वांछित सूचनाएं प्रदान की। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी, सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव, डीडीओ ओपी पाण्डेय, तहसीलदार जावेद अंसारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय प्रताप सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button