बिना भौतिक सत्यापन के गायब कर दिए गए लाखों भवन

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने PDA की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने PDA (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) के महायोजना 2031 के प्रारूप पर सवाल उठाया है। पूर्व विधायक ने कहा कि इस प्रारूप में गुजरात की एक कंपनी डिजाइन प्वाइंट कंसलटेंट ने बिना भौतिक एवं स्थलीय निरीक्षण गूगल मैप द्वारा गंगा यमुना नदी के किनारे कछार में आवासित मोहल्लों में 35–40 वर्षों से निर्मित लाखों भवनों को हवा में गायब कर दिया गया। इतना ही नहीं वहां पर ओपेन स्पेश दर्शा दिया है। इस क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख मकान मध्यम व कमजोर वर्ग के लोगों के हैं। अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ तथा सुगम यातायात के लिए नदी की ओर बांध तथा रिंग रोड का प्रारूप बनाने के लिए बजाय उनका असिस्तव ही नकारा जा रहा है। यह बहुत ही भयनाक स्थित है यह शहरवासियों के लिए अन्याय है।

*सड़कों की निर्धारित चौड़ाई माप में भिन्नता*

पूर्व विधायक ने कहा प्रस्तावित नक्शे में कई सड़कों, जवाहर लाल नेहरू रोड, स्टैनली रोड आदि में जहां पर काफी संख्या में व्यवसायिक कार्य हो रहे हैं उसको पूर्व की भांति आवासीय रखा जाना भी महानगर के विकास विस्तार में बाधा है। सड़कों की निर्धारित चौड़ाई माप में भी राजस्व अभिलेखों, प्राधिकरण व नगर निगम के अभिलेखों में भारी भिन्नता है, जिससे भ्रम की स्थिति होती है एवं महायोजना 2031 के प्रारूप में नगर के चारों ओर विकास के लिए कोई भी ठोस योजना तैयार नहीं की गई है, नगर के बाहर क्षेत्रों में वर्तमान में हो रहे व्यवसायिक व आवासीय कार्यकलापों के दृष्टिगत भू उपयोग परिवर्तन भी नहीं किया गया। इससे यह स्पष्ट है कि उक्त महायोजना प्रारूप मात्र हवा में बना दिया गया है।

Exit mobile version