वीरेंद्र सिंह मुख्य आरक्षी के अधिवर्षता व सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। सी ओ इंटेलिजेंस कार्यालय मिर्जापुर में वीरेंद्र सिंह मुख्य आरक्षी के अधिवर्षता व सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का कार्यक्रम आज भावभीनी अश्रु के साथ संपन्न किया गया । इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह को माल्यार्पण/मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा/ छाता/ शाल / मिष्ठान / डायरी आदि से स्टाफ द्वारा सुशोभित किया गया । कार्यक्रम पश्चात जलपान / भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । वीरेंद्र सिंह की जन्म तिथि 1962 तथा 1981 में आरक्षी पद से पुलिस विभाग में जीवन आरंभ किये । चंदौली, सोनभद्र, लखीमपुर, सीतापुर, मिर्जापुर आदि जनपदों में कार्यरत रहे । आप कठोर परिश्रमी लगनशील तथा सुदृढ़ अनुशासित रहे । कार्यक्रम में श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा पीपीएस तथा इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह एवं इंस्पेक्टर दीनानाथ सरोज तथा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार तथा रमेश त्रिपाठी, रामबदन ,उपेंद्र सिंह पी पी प्रधान, संजय सिंह, लल्लन सिंह, गयासुद्दीन,दिनेश यादव, सुगंधा राय, संतोष मौर्य, भोला यादव, राधेश्याम, अमृष राय, अंशु शर्मा, अनिल तिवारी, अजीत सिंह, अमरनाथ, निधि आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version