संगम पर सोमवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया

 

31 से लेकर दो फरवरी तक रूट डायवर्जन रहेगा लागू

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर रूट डायवर्ट है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी रूट डायवर्जन प्लान के मुताबिक यह रूट डायवर्जन 31 जनवरी की रात से लेकर 2 फरवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान जिले में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। प्रयागराज से से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का अंतरजनपदीय डायवर्जन भी इसी अवधि के लिए लागू होगा। 31 से दो फरवरी तक जनपद में नौ स्थानों पर बनाए गए नो एंट्री पॉइंट पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन प्लॉट नंबर 17 के अलावा काली सड़क स्थित यातायात पुलिस लाइन के सामने, बगल और पांटून पुल वर्कशॉप पार्किंग के साथ ही दारागंज गल्ला मंडी पार्किंग में खड़े कराए।

Exit mobile version