क्रिप्टो करेंसी को मान्यता देना गोल्ड इंडस्ट्री के लिए हितकर नहीं-अध्यक्ष दिनेश सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने आज के बजट के पर सरकार को किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना किए जाने के लिए सराहा है । हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि ड्यूटी और जीएसटी में परिवर्तन हो सकता है।लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं वह इस प्रकार है।डायमंड रॉ मैटेरियल मैं ड्यूटी 7:50 परसेंट प्रतिशत से घटकर 5 परसेंट की गई। गोल्ड मैं जीएसटी एक्साइज ड्यूटी में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं। इनकम टैक्स के स्लैब में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं लेकिन रिटर्न फाइल करने में आम करदाताओं को 2 साल की राहत जिससे 2 साल के अंदर भी किसी प्रकार की रिटर्न भरने में गलती हुई हो तो उसमें बदलाव किया जा सकता है जिससे आम करदाता को कहीं ना कहीं अपनी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। क्रिप्टो करेंसी को 30 परसेंट टैक्स के दायरे में लाना कहीं ना कहीं यह दर्शाता है कि सरकार ने इस करेंसी को मान्यता दे दी इस करेंसी को मान्यता देना गोल्ड इंडस्ट्री के लिए हितकर नहीं होगा।

Exit mobile version