पुलिस के द्वारा हुई बर्बरता के खिलाफ छात्र बीजेपी सरकार से नाराज

विधानसभा चुनाव में बीजेपी बाई काट करने का लोगो मे चलाएंगे कंप्लेन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।प्रयागराज में रेलवे भर्ती बोर्ड में धांधली के आरोप में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज का मुद्दा अब यूपी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा ।छात्र सपा पार्टी को समर्थन करेंगे और बीजेपी बाई काट करो के लिए कंप्लेन भी चलाएंगे। युवा मंच संयोजक राजेश सचान नैनी जेल से रिहाई के बाद सिविल लाइंस स्थित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे ऊपर पुलिस प्रशासन ने जो भ्रामक खबर फैलाने का आरोप लगाया है वह निराधार है मेरा उस आंदोलन से कोई मतलब नहीं था की किसी तरीके से छात्र उग्र आंदोलन करे। छात्र बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर पहले ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खपा थे और सिर्फ बेरोजगारी की मांग को लेकर वह सड़कों पर उतरे थे उसमें मेरा कोई हाथ नहीं है इशारों इशारों में उन्होंने कहा कि इस बार रोजगार के मुद्दे को लेकर सपा पार्टी से बातचीत चल रही है अगर सपा पार्टी अपने घोषणा पत्र में रोजगार का मुद्दा बनाती है तो जाहिर सी बात है छात्र उस पार्टी का समर्थन करेंगे ।लेकिन आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में छात्र जगह-जगह अलग-अलग स्लोगन के माध्यम से बीजेपी बाइ काट करो का मतदाताओं में कंप्लेन भी चलाएंगे क्योंकि रोजगार के मुद्दे को लेकर ही सरकार बनी थी लेकिन बेरोजगार छात्रों को एक भी सरकारी विभाग में उनको रोजगार नहीं मिल सका ।इससे छात्र बेहद दुखी हैं इसका नतीजा बीजेपी को भुगतना पड़ेगा।

Exit mobile version