आचार संहिता लगते ही मथुरा पुलिस ने दिखाया दम

हथियार तस्कर, शराब माफिया की तोडी कमर

गैंगस्टर, आपराधियों के खिलाफ की ताबड तोड कार्रवाही

मथुरा ( अनुराग दर्शन समाचार )। आचार संहिता लगते ही मथुरा पुलिस ने दम दिखाया है। हथियार तस्करों, शराब माफिया से लेकर गैंगस्टर और अपराधियों के खिलाफ ताबडतोड कार्रवाही की है। माफिया की कमर तोड कर रख दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाही के बाद माफिया दहशत में हैं। विधान सभा चुनावों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस मथुरा पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब देशी विदेशी करीब 56,314 लीटर बरामद की गई है तथा दो अवधै शराब की भट्टियों को नष्ट किया गया है। जिन में एक शहर कोतवाली क्षेत्र में तथा दूसरी थाना गोवधान क्षेत्र में थी। 268 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। जिनमें तीन फैक्ट्री मेड शस्त्र हैं। 452 अवैध कारतूस बरामद किए गए हैं। थाना क्षेत्र कोसीकला, शेरगढ, गोवधान, बरसाना में चार अवधै शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जिनमे भारी सख्या में अवैध शस्त्र व कारतूस व उनको बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। कार्यवाही में 226 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक किलो 800 ग्राम लहरोइन, 356 किलो 400 ग्राम गांजा, पांच किलो 360 ग्राम नशीला पाउडर, 40 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। मथुरा पलुिस व प्रशासन की संयुक्त एफएसटी, एसएसटी टीम व पुलिस टीम के द्वारा चैकिंग के दौरान 72,59,700 नकदी एवं 36 किलो 300 ग्राम सफेद चांदी बरामद की गई है। 11,941 लाइसेंसी शस़्त्र भी जमा कराए गए हैं। आदर्श आचार संहिता का अल्लंघन करने पर अब तक 32 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा 107, 116 आईपीसी के अततगात कुल 78,932 व्यक्तियों के के विरूद्ध पाबंद करने की कार्रवाही की गई है, जिनमें से अबतक 70,658 व्यक्तियों को पाबंद किया जा चुका है तथा 10,332 व्यक्तियों को 5 लाख रुपये के मुचलका पर पाबंद किया गया है। पुलिस ने 14 शस्त्र लाइसंेस निरस्त या नि लंबित कराए गए हैं जिनमें चार डबल बैरल गन, चार सिंगल बैरल गन, तीन रिवाल्वर, दो राइफर तथा एक पिस्टल है। आठ गगैं चिन्हित कर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाही की गई है। गुण्डा एक्ट में 122 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाही की गई है जिसमें 66 को जिला बदर किया गया है। 56 की निगारी की जा रही है। जघन्य अपराधों में शामिल रहे 22 अपराधियों की हिस्ट्ररीशीट खोली गई है।

Exit mobile version