
स्वामी विमलदेव आश्रम जी के द्वारा प्रसाद वितरण
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला क्षेत्र के दंडी स्वामी नगर में आज परम गुरु ब्रह्मलीन दण्डी स्वामी कृष्णा आश्रम जी महाराज पुण्यतिथी पर मठ मछली बन्दर मे फलाहारी दूध का समेष्टि भण्डारे का आयोजन किया गया । पूज्य गुरुदेव अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी प्रबन्धन समीति अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम जी के द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भव्य रूप में आयोजन किया गया ! जिसमे हजारो की संख्या में संन्यासी एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया! इसी के साथ ही बड़े संत महात्माओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की देखरेख में महेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी ने कहा सभी सन्यासी और भक्तों ने बड़े हर्ष के साथ प्रसाद ग्रहण किया।