कैंसर से बचाव ही इलाज है – डॉ0 बी. पाल

(अनुराग शुक्ला)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आर्य कन्या महाविद्यालय में आज ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर कैंसर : अवरनेस एवं प्रीवेन्शन विषय पर एक आनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पद्मश्री डॉ0 बी.पाल ने व्याख्यान दिया। उन्होंने यह कह कर सभी में एक सकारात्मक सोच को उत्पन्न किया कि कैंसर से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। मेडिकल साइंस में उपयुक्त उपचार सर्जरी, रेडियेशन व कोमोथैरेपी सभी उपलब्ध है। उन्होने इस बात पर विशेष बल दिया कि यदि सहीं जीवन शैली व खान पान का ध्यान रखा जाए तो इस भयावह बीमारी से बचा जा सकता है। इस बात पर भी विशेष दल दिया कि कैंसर की पहली या दूसरी अवस्था तक यदि डाइगनौसिस हो जाए तो 90 से 98 प्रतिशत तक मरीज ठीक हो सकते है। पुरुषों में होने वाले मुंह और फेफड़े के कैन्सर के लिए गुटखा व धूम्रपान से बचा जाए। महिलाओं मे होने वाले सर्वाईकल कैन्सर से बचने के लिए लड़कियों की कम उम्र में विवाह न किया जाए। ब्रैस्ट कैन्सर का एक बड़ा कारण है कि महिलाएं स्तन पान नहीं कराना चाहती। महिलाओं को स्तन पान के प्रति जागरूक करने का प्रयास करे। डॉ0 पाल ने छात्राओं की शंकाओ का भी बहुत सरल शब्दों में समाधान किया। इस सभा मे अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जयसवाल जी ने कहा कि डॉ0 बी. पाल प्रयागराज ही नही भारत के लिए वरदान हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उपर्युक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक खानपान तथा व्यायाम से इस बीमारी से बचा जा सकता है तथा उपचारात्मक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम की संयोजिका महाविद्यालय कि प्राचार्या डॉ० रमा सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में इस बात की भी जानकारी दी कि यूनेस्को में 04.02.2000 को यह घोषणा की गई कि 4 फरवरी को वैश्विक कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाए। उपप्राचार्या डॉ0 ममता गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डॉ0 रंजना त्रिपाठी ने कार्यक्रम का सफल संचालित किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रानिक मीडिया केरल से एस. के. जैकब, ताज भाई एवं शिखा जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।

Exit mobile version