शोभालाल तिवारी मेठ का विदाई

सम्मान घरेलू समान, अंगवस्त्र, रामायण की पुस्तक, माला फूल देकर किया गया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मेठ शोभालाल तिवारी का विदाई सम्मान समारोह राधेश्याम कुशवाहा पूर्व जनपद मन्त्री नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ, जिसका संचालन क्षेत्रीय मन्त्री रविशंकर मिश्र ने करते हुये कहा कि कर्मचारी विना पेंशन के सेवा निवृत हो रहे है जो कि दुर्भाग्य पूर्ण है l जो पार्टी ओ पी एस (ओल्ड पेंशन स्कीम) कि बात करेगा कर्मचारी समुदाय उसी को सपोर्ट करेगा l
एन पी एस कर्मचारी विरोधी है, कर्मचारी अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन चाहता है l रविशंकर मिश्र ने कहा कि जब माननीय लोगों को पुरानी पेंशन है तो एक देश, एक विधान मे दोहरी पेंशन कर्मचारियों को स्वीकार्य नही है l मेठ शोभालाल तिवारी को कर्मचारियों ने माला फूल, अंगवस्त्र, घरेलू सामग्री देकर सम्मानित किया और उनके अच्छे स्वास्थ एवं दीर्घायु कि कामना किया l कार्यक्रम को श्रमिक नेता श्यामसूरत पाण्डेय, बसंत कुमार तिवारी, संजीत कुमार यादव, राम सजीवन दूबे, राम अवध, दयाराम, राधेश्याम मैनेजर, राजबली, अमृत लाल, सारदा, पदम् कांत तिवारी, भोला नाथ पाण्डेय, सुरेश आदि सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया l

Exit mobile version