सपा शहर दक्षिणी प्रत्याशी रईस चन्द्र शुक्ला ने दो सेट मे भरा परचा मंगलवार को दो सेट मे करेंगे नामांकन

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी रईस चन्द्र शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के आवेदक के रुप मे शहर दक्षिणी सीट से आज दो सेट मे नामांकन दाखिल किया।अरैल स्थित सोमेश्वर महादेवके दर्शन कर भगवान शिव से जीत की कामना भी की।कीडगंज काजल सिनेमा मे बने केन्द्रिय कार्यालय मे विधिविधान से पूजा अर्चना करने सपा के वरिष्ठ नेताओं का आशिर्वाद लेकर नामांक को पहुंचे।प्रस्तावक दूर्गा गुप्ता और महबूब उसमानी के साथ आज दो सेट मे परचा दाखिल किया दो सेट मे मंगलवार को परचा दाखिल करेंगे जिसके प्रस्तावक पप्पू लाल निषाद और मो०अजहर नैनी रहेंगे।नामांकन के उपरान्त केन्द्रिय कार्यालय का उदघाटन करने के साथ समाजवादी पार्टी शहर दक्षिणी के प्रत्याशी रईस चन्द्र शुक्ला सपा कार्यकर्ताओं व समर्थको संग पैदल भ्रमण कर लोगों से वोट देने की अपील भी किए।भारी हुजूम के साथ कोठापार्चा ,मुठ्ठीगंज ,लोकनाथ ,चौक ,नखास कोहना ,काडजू रोड ,रेलवे स्टेशन रोड ,जान्सटैनगंज ,घंटा घर ,बहादुरगंज सहित अनेको स्थान पर जंसम्पर्क किया।

*शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या ने आज दो सेट तो मंगलवार को दो सेट मे करेंगे नामांकन*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी शहर पश्चिमी के उम्मीदवार अमर नाथ मौर्या ने आज दो सेट में नामांकन किया।दो सेट में मंगलवार को खरेंगे के नामांकन।अमरनाथ मौर्या के प्रस्तावक धरमदास के साथ ज़िला निर्वाचन कक्ष मे परचा दाखिल किया।ट्रांसपोर्ट नगर केन्द्रिय कार्यालय से भारी लाव लश्कर के साथ परचा भरने पहुँचे अमरनाथ मौर्या ने ज़िला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दो सेट मे परचा दाखिल किया।परचा दाखिल करने के दौरान ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ,महनगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ,इसरार अन्जुम ,वज़ीर खाँ ,पप्पू लाल निषाद ,दुर्गा गुप्ता ,महबूब उसमानी ,मोइन हबीबी ,शुऐब खाँ ,सोनू पाठक ,अश्विनी शुक्ला ,संदीप शुक्ला ,विजय वैश्य ,विजय गुप्ता ,अभिमन्यु पटेल ,मयंक यादव जोन्टी ,विक्रम पटेल ,इन्दू यादव ,मंजू पाठक ,रीता मौर्या ,सावित्री सिंह ,खुशनूमा बानो ,विजय महतो ,मशहद अली खाँ ,अब्दुल समद ,सै०मो०अस्करी ,द्वारका कुशवाहा ,अशोक मौर्या ,वक़ार अहमद ,मो०अजहर ,ज़ामिन हसन ,ज़मन नक़वी ,विजय महतो ,राजेश यादव ,संतोश यादव ,सै०आसिफ हुसैन ,काशान सिद्दीकी ,शानू हाशमी ,सोनू हेला ,बृजराज कुशवाहा ,अरशद हुसैन ,आसिफ अन्सारी ,ताहिर उमर ,अब्दुल्ला तेहामी ,मो०अज़हर आदि शामिल रहे।

Exit mobile version