
सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
एक ही कम्पनी नेक्सजेंन के साथ मिलकर गंगा प्रदूषण बोर्ड गंगा को कर रहा प्रदूषित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला प्रयागराज में माँ गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के नाम पर शौचालय और गन्दा पानी पूरी तरह से बैगर शोधित किये गए गंगा में छोड़ दिया जा रहा। लगातार तीन वर्षों से एक ही कम्पनी के नाम पर टेण्डर निकाल कर जमीन में गड्डा कर के सारा गन्दा पानी और कचड़ा खुले में छोड़ दिया जा रहा है। और मेला प्रशासन एवं गंगा प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों सहित नेक्सजेंन के मालिकों सहित सभी लोगों की मिलीभगत से हो रहा करोडों का फर्जीवाड़ा। सरकार की ओर से गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हर वर्ष माघ मेले के दौरान एसटीपी प्लान्ट अर्थात सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट लगा कर जल को शोधित कर गंगा में छोड़ने के लिए करोड़ों रुपये का ठेका किया जाता है। और जो लगातार तीन वर्षों से गंगा प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों एवं कम्पनी के मालिकों की मिलीभगत से एक ही कम्पनी को दिया जाता है और गंगा प्रदूषित करने की साजिश किया जा रहा है। जिसके विरोध में प्रयागराज के अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों ने अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एक बैठक कर अधिकारियों का विरोध करने की घोषणा की, और लोगों से एक हो कर “गंगा को बचाओ फर्जी, कम्पनियों को भगाओ” का आन्दोलन शुरू करने की रणनीति बनाई जिसमे प्रयागवाल के समस्त पण्डा समाज को जोड़ कर समस्त गंगा भक्तों को एकत्रित करके आन्दोलन किया जाएगा। आज की बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, अधिवक्ता मोहित नारायण मिश्रा, अधिवक्ता सुरेन्द्र नारायण मिश्रा, पं हर्ष मिश्रा, पं अम्बरीष मिश्रा, पं धर्मेन्द्र पाण्डेय उर्फ बच्चा भइया सहित कई पण्डा समाज के लोग, अधिवक्ता बन्धु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।