सपा के समर्थन के लिए लखनऊ पहुंची ममता, एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव ने किया स्वागत

मंगलवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में होगी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

लखनऊ( अनुराग दर्शन समाचार )। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष, पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार शाम लखनऊ पहुंची। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने यहां अमौसी एयरपोर्ट पर ममता बनर्जी का स्वागत किया। मंगलवार को ममता बनर्जी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ यहां सपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करेंगी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीमएसी सपा का समर्थन कर रही है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सपा ने टीएमसी का बिना शर्त समर्थन किया था। तभी टीएमसी और सपा के बीच एक दूसरे के सहयोग की रणनीति बन गयी थी। पश्चिम बंगाल के चुनाव में सपा किसी सीट पर चुनाव नहीं लड़ी थी लेकिन अखिलेश यादव ने कई बार प्रेस कांफ्रेस और अन्य माध्यमों के जरिए टीएमसी के पक्ष में अपील की थी। सपा के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में बंगाल का दौरा किया था। अब यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के समर्थन के लिए ममता लखनऊ पहुंची है। अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में अपील करेंगी।

Exit mobile version