मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

महानिरीक्षक प्रयागराज जोन राकेश सिंह ने दिखाया रैली को हरी झंडी पुलिस

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या पी जी कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज( हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) के संयुक्त तत्वाधान में माघ मेले में आर्य समाज शिविर से प्रबंधक माननीय पंकज जायसवाल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली को हरी झंडी पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन राकेश सिंह ने दिखाया ।विभिन्न पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम एवं शिक्षकों के सहयोग से छात्राओं ने मेला क्षेत्र के सभी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉ रमा सिंह( प्राचार्या), डॉ सुधा रानी उपाध्याय( प्रधानाचार्या), डॉ ममता गुप्ता, अर्चना जायसवाल डॉ रंजना त्रिपाठी , सलोनी अग्रवाल , आशा श्रीवास्तव, ऋतु अरोरा ,वंदिता अस्थाना, डॉ ज्योति जायसवाल अनुपमा श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version