263 शहर दक्षिण से मोहम्मद फरहान ने AIMIM से किया अपना नामांकन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । 263 विधानसभा शहर दक्षिणी से ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के प्रत्याशी मोहम्मद फरहान ने अपने सैकड़ों समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज एसीएम तृतीय के यहां 12:00 बजे दिन में अपना नामांकन किया । मंडल प्रवक्ता अफसर महमूद ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 263 शहर दक्षिणी विधानसभा खासकर मुस्लिम क्षेत्र आज बरसों से उपेक्षा का शिकार है जो भी सरकारें रही है उन्होंने यहां का कोई विकास नहीं किया करेली जो कि एक बहुत बड़ी आबादी बस्ती है यहां की सड़कें खस्ताहाल है बरसात में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है हमारी पहली प्राथमिकता हमारा विधायक अगर यहां से जीता है तो सर्वप्रथम हम यहां के रुके विकास को करवाने का काम करेंगे बाढ़ से जो पानी भर जाता है वहां पर है बांध बनवाने का काम करेंगे ताकि क्षेत्र की जनता को हर साल होने वाली तबाही से निजात मिल सके हमारा प्रत्याशी मोहम्मद फरहान एक पढ़ा लिखा और पत्रकारिता में महारत हासिल है लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहता है यहां की जनता समाजवादी पार्टी ने जिस तरह से इस क्षेत्र मे अपना जो प्रत्याशी उतारा है वह भाजपा संघ का कट्टर समर्थक है समाजवादी पार्टी ने यहां भी भेदभाव करते हुए किसी मुस्लिम कैंडिडेट को नहीं उतारा जबकि यहां की आबादी मुसलमानों की लगभग एक लाख 35000 के करीब है आज मुसलमानों में बहुत ही नाराजगी है मुसलमानों में हमदर्दी का दम भरने वाली समाजवादी पार्टी आज बेनकाब हो चुकी है आज लोगों को समझ में आ गया है कि ओवैसी को भाजपा की बी टीम कहने वाली पार्टी खुद भाजपा के इशारे पर काम कर रही है इसलिए यहां पर आपकी मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन अपना झंडा गाड़े गी । नामांकन में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष लीगल सेल शादाब अली एडवोकेट ने प्रत्याशी का नामांकन कराया उनके अलावा मंडल प्रवक्ता अफसर महमूद जिला महासचिव फैसल वारसी जिला महासचिव जीशान रहमानी नगर महासचिव फजल फाकरी पूर्व युवा महानगर अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद मंदर जिला सचिव दानिश अंसारी मोहम्मद लईक मोहम्मद अजमल परवीन कुरैशी शहाना परवीन रिफत जैदी आदि लोग उपस्थित थे ।

Exit mobile version