
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कीडगंज में जन सम्पर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे। कार्यकर्ताओं ने लोगों से पुनः एक बार भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा के दो उम्मीदवारों हर्षवर्धन बाजपेयी एवं राजमणि कोल के नामांकन के उपरान्त भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने लोगों से जनसम्पर्क किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा के लोक कल्याणकारी संकल्प पत्र की जानकारी भी दी। जनसम्पर्क में विवेक अग्रवाल, गिरजेश मिश्रा, राजू पाठक, मनोज मिश्र, स्थिति श्रीवास्तव, किरण, पूर्वी जायसवाल, मुकेश लाला, हिमालय सोनकर, कुलदीप, मीनू पांडेय, नरेंद्र जायसवाल, बब्बन प्रजापति, संदीप कुमार, अमर सिंह आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।