
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला के रामानंद मार्ग अ खाक चौक चौराहे पर श्री नृसिंह पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन डा स्वामी श्याम देवाचार्य जी महराज के शिविर में उनकी श्रद्धांजलि सभा शिविर में मंगलवार को मनायी गयी। श्री नृसिंह पीठाधीश्वर डा स्वामी नरसिंह दास जी महराज ने बताया कि शिविर में श्रीमद जगद्गुरु नर्सिंग पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन डा स्वामी श्याम देवाचार्य महराज हरिद्वार कुंभ के बाद ब्रह्मलीन हो गये थे। श्रद्धांजलि सभा श्रद्धांजलि सभा में खाक चौक के महामंडलेश्वर स्वामी रामदास टाटाम्बरी, महामंडलेश्वर स्वामी श्रीरामसंतोष दास, महामंडलेश्वर स्वामी रामतीर्थ दास, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषदास सतुआ बाबा, स्वामी जयराम दास, स्वामी जयराम दास, स्वामी शशिकांत दास महराज, स्वामी माधवदास, स्वामी गोपाल महराज, स्वामी राघवदास दास त्यागी, स्वामी जन्मेजय शरण , स्वामी आशीष दास सहित अन्य संत और बडी संख्या मे शिष्यों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।पीठाधीश्वर डॉ स्वामी नरसिंह दास महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और भंडारे का आयोजन किया गया था । उन्होंने बताया कि गुरुदेव ने सनातन धर्म की मजबूती और उस को संरक्षण देने के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए थे जिसमें जबलपुर में वर्ष – 2020 में नर्मदा महाकुंभ मेला का भव्य आयोजन किया गया था जिसमें देश / विदेश के लाखों संत-महात्मा और शिष्य शामिल हुए थे। अंत मे सभी ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।