हिजाब का विवाद भारत के खिलाफ बड़ी साजिश- महामंडलेश्वर हिटलर बाबा

धर्म के नाम पर किसी को मनमानी छूट न दी जाय-अध्यक्ष विमल देव आश्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिजाब विवाद को मीडिया बेवजह तूल दे रहा है। इसके जरिए एक धर्म विशेष की लड़की को प्रताडि़त दिखाया जा रहा है, जो बड़ी साजिश का हिस्सा है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए महामंडलेश्वर राघव दास ने व्यक्त करते हुए कहा कि देश में कानून सर्वोपरि है। कानून के अनुरूप ही सबको अपने कृत्य करना चाहिए। नियम-कानून से ऊपर कोई नहीं है। कहा कि हिजाब का मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में लंबित है। कोर्ट उस पर उचित निर्णय देगी, लेकिन उसकी आड़ में नेता अनर्गल बयान देकर माहौल खराब करने में लगे हैं। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। वहीं, महामंडलेश्वर हिटलर बाबा कहते हैं कि हिजाब का विवाद भारत के खिलाफ बड़ी साजिश है। भारत व यहां की सरकार को बदनाम करने के लिए इस विवाद को तूल दिया जा रहा है, जिससे विश्वस्तर पर हमारे देश की छवि खराब हो जाय। मैं सरकार से मांग करता हूं कि वो उक्त मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विमल देव आश्रम कहते हैं कि धर्म के नाम पर किसी को मनमानी छूट न दी जाय। कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Exit mobile version