
इलाहाबाद। उदासीनाचार्य जगतगुरू भगवान श्रीचंद्र का 524 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर आचार्य मयंक पांडेय व सुशील तिवारी के मंत्रोच्चारण के बीच बजरंग बली का ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. एक से बढ़ कर एक भजन कीर्तन के कार्यक्रमों को सुन श्रोता भक्ति के रंग में गोता लगाते रहे. इस कार्यक्रम का आयोजन आश्रम के महंत बजरंगमुनि उदासीन जी के द्वारा प्रत्येक वर्षों की तरह किया गया थ
मान्यता- अभी भी चंबा नामक पहाड़ की गुफा में कर रहे तपस्या
महंत बजरंगमुनि उदासीन ने बताया कि यह संगत उदासीन समुदाय के लोगों द्वारा बनाया गया था, जब हमारा देश मुगलो के हाथों गुलाम था. हिंदुओ को सिर छुपाने के लिए दर-दर जंगलों में भटकना पड़ता था. उस समय में यह संगत हिन्दुओ का पनाहगार बनता था।। महंत बजरंगमुनि उदासीन ने बताया श्रीचंद्र जी भगवान 150 वर्षों तक बाल्यकाल में रहे और उसके बाद वे चंबा नामक पहाड़ की गुफा में तपस्या करने गये, जो आज तक वापस नहीं लौटे हैं. इसलिए हम समस्त उदासीन समुदाय के लोग उनको आज भी जीवित मानते हुए उनका प्रति वर्ष जन्मोत्सव मानते हैं।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर श्री चंद्र जी भगवान की प्रतिमा एवं तस्वीर की भव्य सजावट कर महंत बजरंगमुनि उदासीन जी समेत स्थानीय लोगों के द्वारा पूजा-अर्चना की गयी. लोगों को पूड़ी, हलवा को प्रसाद के रूप में भोज का आयोजन कर खिलाया गया। योगी हरदेव नाथ जी,स्वामी विवेकानंद जी, अखिलेश मिश्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीजेपी, प्रमोद राय मण्डल अध्यक्ष बीजेपी, शशिकांत राय मानव रचना हॉस्पिटल, प्रमोद राय इंदल प्रधान, गुड्डू प्रधान, लालू प्रधान, अशोक प्रधान, संजय प्रधान , अवनीश मिश्र शौर्य, सूरज पांडेय, सोनू पांडेय, अमन मिश्र, विपिन चौबे आदि।।