
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।काली मार्ग पर स्थित परमहंस आश्रम टीकरमाफी अमेठी शिविर में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ । शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ पूज्य स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा संपन्न हुआ। शतचंडी महायज्ञ के प्रधान पुजारी हर्ष चेतन ब्रह्मचारी जी महाराज ने पूजा अर्चन करवाया । हर्ष चैतन्य ब्रह्मचारी जी ने बताया शतचंडी महायज्ञ 2 फरवरी से शुभारंभ होकर आज हवन के साथ महायज्ञ का समापन हुआ।